January 13, 2026

सड़क हादसे में घायल युवक को देख मंत्री सिलावट ने रोका काफिला, अस्पताल पहुंचवाया

Share on :

इंदौर . रविवार रात करीब पौने 9 बजे शिप्रा बरलई ब्रिज के समीप एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की नजर सड़क पर लगी भीड़ पर पड़ी। उन्होंने गाड़ियां रुकवाई और घटनास्थल पर पहुंच गए।

मंत्री ने देखा कि युवक की हालत गंभीर है और उसे इलाज की जरूरत है। उन्होंने तत्काल अपने फॉलो वाहन के जरिए घायल को अस्पताल पहुंचवाया। सिलावट ने खुद ना केवल घायल को उठाया बल्कि वाहन का गेट भी खुद ही खोला। घर पहुंचने के बाद भी उन्होंने फोन पर युवक के संबंध में जानकारी ली। दरअसल वे अपनी विधानसभा से वापस इंदौर लौट रहे थे। तभी सड़क पर भीड़ देखकर अचानक रुके और लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *