January 13, 2026

MP : राजगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत:जीप ने मारी तेज टक्कर

Share on :

राजगढ़। राजगढ़ से 3 किलोमीटर दूर ब्यावरा रोड पर गुरुवार सुबह 9 बजे तूफान वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। वे किसी रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजगढ़ जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, ब्यावरा के पिपलिया चौकी क्षेत्र में हिरण खेड़ी गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 6 लोग ऑटो से राजगढ़ जा रहे थे। यहां उन्हें किसी रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होना था। इसी दौरान राजगढ़ से करीब 3 किलोमीटर दूर NH-52 पर एक तूफान वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ASP प्रदीप शर्मा ने बताया कि ऑटो ड्राइवर बबलू घायल हो गया। एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया था। पुलिस ने JCB की मदद से ऑटो को हटवाया, तब जाकर यातायात चालू हो पाया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *